हिमक्रीड़ा केन्द्र औली मे संचालित चियरलिफ्ट मे किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर पर्यटकों को कैसे सुरक्षित उतारा जाय,इसका मंगलवार को आईटीबीपी व चियर लिफ्ट कार्मिकों ने मॉकड्रिल किया।
इस दौरान आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम व चियरलिफ्ट कर्मियों ने हवा मे अटकी चियरलिफ्ट मे फँसे चार लोगों को सुरक्षित उतारा।
गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालित जोशीमठ-औली रोप वे व औली मे स्थापित चियरलिफ्ट के प्रबंध संचालक के दिशा निर्देशों मे हुए इस मॉक ड्रिल मे पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली दक्ष रेस्क्यू टीम व चियरलिफ्ट कर्मियों ने भाग लिया।
जोशीमठ-औली रोप वे एवं चियरलिफ्ट औली मे समय समय पर इस प्रकार के मॉकड्रिल होते हैं,ताकि आपात स्थिति मे पर्यटकों को सुरक्षित रखा जा सके।
0 टिप्पणियाँ