चमोली,18 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली की जिला पदाधिकारी बैठक जिला कार्यालय गोपेश्वर में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्व प्रथम अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला कोषाध्यक्ष रमेश शौनी के निधन पर दो मिनट का मोन रखकर शोक व्यक्त किया।
जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता/ जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आकर अंत्योदयी प्रयत्न से समाज के जरूरत मंद अन्तिम ब्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करती है, कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर जरूरतमंदों की सेवा के साथ राज्य एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना होगा। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में हरेला पखवाड़ा चल रहा है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर दस फलदार वृक्षों का रोपण कर समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलायें। इसके साथ ही जनपद चमोली के सभी कार्यकर्ता 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक परिवार के मकानों पर तिरंगा झंडा लगाएंगे,जिससे समाज में राष्ट्र एवं तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ेगा व राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत होगा।
श्री बिष्ट ने कहा कि 20 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी 18 मंडलों में मंडल पदाधिकारी बैठकें होंगी जिससे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समर्पण एवं त्याग के भाव से समाज की सेवा करें।
बैठक के उपरांत अनुसूचित जनजाति की महिला को देश के राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने की खुशी मे कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया व जय घोष के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवनेश जोशी, नगर पालिका गोपेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा पासवान, नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, नगर पंचायत पीपलकोटी के अध्यक्ष रमेश बंडवाल, मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, जोशीमठ नगर अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पीपलकोटी नगर अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, पोखरी ग्रामीण अध्यक्ष वीरपाल सिंह भंडारी, नंदप्रयाग नगर अध्यक्ष कुंवर कंडेरी, नंदा नगर घाट मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह नेगी, देवाल मंडल अध्यक्ष शीतल सिंह गढ़िया, थराली मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, नारायणगढ़ मंडल अध्यक्ष महेशानंद चंदोला, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगत सिंह, कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी, गोचर नगर मंडल अध्यक्ष जय कृत सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नंदी कुनियाल, भगवती प्रसाद नंबूरी, देवीलाल भारती, विजय चमोला, जिला पंचायत सदस्य आशा फर्स्वाण, दीपा राणा, विनोद सिंह नेगी, कलावती पाठक, शांति राणा, उपेंद्र सिंह भंडारी, रमेश, संजय कुमार, मुकेश कुमार, नवीन टाकुली, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शास्त्री, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, मोनू सती, सोनू पुंडीर, हेमंत सेमवाल, आदि मौजूद थे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा एवं नवल भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।
0 टिप्पणियाँ