हेल्पेज इंडिया ने संस्कृत महाविद्यालय मे आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर,80 छात्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

जोशीमठ,28जुलाई।श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ मे ब्रहस्पतिवार को हेल्पेज इंडिया द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,इस दौरान 80 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण व खून की जांच की गई।
संस्कृत महाविद्यालय आवाशीय विद्यालय है, यहाँ निवासरत छात्र विगत दिनों से स्वास्थ्य खराब रहने की शिकायत कर रहे थे,महाविद्यालय के प्राचार्य दरवेश्वर थपलियाल के आग्रह व आचार्य प्रदीप पुरोहित के सहयोग से हेल्पेज इंडिया ने महाविद्यालय मे पहुंचकर शिविर का आयोजन किया।
विद्यालय परिवार ने हेल्पेज इंडिया का आभार ब्यक्त करते हुए समय समय चिकित्सा शिविर के आयोजन की अपेक्षा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ