शंकराचार्य माधवाश्रम विद्या निकेतन का 22वां स्थापना दिवस,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

-------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,06जुलाई।
शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम केंद्रीय विद्या निकेतन हाई स्कूल के 22वें स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की।
स्थापना दिवस पर अन्य कार्यक्रमों से पूर्व पञ्चाङ्ग पूजन व हवन के धार्मिक कार्यक्रम हुए,इसके उपरांत अभिभावकों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह खत्री ने आगंतुक अथितियों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर ब्रह्मचारी आशीष बशिष्ठ,संस्था के कोषाध्यक्ष शम्भू प्रसाद नंबूरी,बरिष्ठ अध्यापक महाबीर प्रसाद सिंह फर्स्वाण,अध्यापकगण मनोज खत्री,कांता शाह,नीलम नवानी,सुनीता शाह,विकलेश रावत,शैलजा झिंकवाण,मीना राणा,उर्मिला नंबूरी,संदीप कुंवर,राजेश रावत,बबिता पंवार,सुलेखा अधिकारी सहित अभिभावक मौजूद रहे।
बताते चलें कि ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज ने 6 जुलाई 1999 को इस विद्यालय की स्थापना की थी,तब से विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा विद्यालय का बेहतर संचालन किया जा रहा है ।वर्तमान मे इस विद्यालय मे 236 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ