थल सेनाध्यक्ष ने किए बद्री-केदार के दर्शन,सेना की ओर से भगवान बद्रीविशाल को चढ़ाया 110 किग्रा का घंटा।


------प्रकाश कपरूवाण।
बद्रीनाथ/केदारनाथ,12 जून।
थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पाण्डे ने भगवान बद्रीविशाल व बाबा केदार के दर्शन/पूजन किये।
थल सेनाध्यक्ष ने सेना की ओर से भगवान श्रीहरिनारायन को 110 किग्रा का घंटा भेँट किया। इस दौरान उनके साथ सेंट्रल कमांड के प्रमुख ले0 जनरल योगेंद्र डिमरी व सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बद्रीनाथ पहुंचने पर मंदिर परिसर मे बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार,सीईओ बी डी सिंह,धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल,डिप्टी सीईओ सुनील तिवाड़ी,बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,संजय भट्ट, बीकेटीसी के सदस्य भाष्कर डिमरी  आदि ने  उनका स्वागत किया।
बद्रीविशाल  के दर्शनों के उपरांत सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे सपरिवार   केदारनाथ धाम पहुंचे,  भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।  इस अवसर पर केदारनाथ धाम  पुजारी टी गंगाधर लिंग ने सेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
 यहाँ भी श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने सेनाध्यक्ष की अगवानी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ