बद्रीनाथ,29जून।
बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम स्थित में उत्तराखंड सरकार एवं टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की ओर से भजन संध्या का भब्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भजन गायिका मान्या अरोरा ने श्री बदरीनाथ जी, श्याम चूड़ी बेचने आया, कृष्ण कन्हैया, राधे राधे, नंद के आनंद भयो भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भगवान श्री बदरीविशाल जी की आरती से भजन संध्या का समापन हुआ।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में उत्तराखंड सरकार की पहल एवं टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित भजन संध्या एक सुंदर प्रयास है, भजन संध्या के आयोजन से उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को भी एक दिव्य आनंद का अनुभव प्राप्त हुआ।
टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की ओर से अमित गंभीर ने बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री पंवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, टाइम्स ऑफ इंडिया के अमित गंभीर, अशोक आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ