सरस्वती शिशु मंदिर जोशीमठ मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रशिक्षण पर आधारित कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला मे बतौर मुख्य अथिति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला एवं कार्यशाला के आयोजक/संकुल प्रमुख बद्री सिंह ने नेगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित शिक्षको का मार्गदर्शन किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला मे शिक्षकगण आचार्य ओम प्रकाश,विनोद सिंह असवाल,ममता भट्ट,प्रकाश पंवार,भारत भूषण भण्डारी,व देव सिंह फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।
सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह नेगी एवं सरस्वती विद्या मंदिर तपोवन के प्रधानाचार्य जगदम्बा प्रसाद मैठाणी ने भी कार्यशाला मे विचार ब्यक्त किये।
0 टिप्पणियाँ