फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के रेंज आफिसर बृजमोहन भारती की रविवार को ह्र्दय गति रुकने से मृत्यु हो गई।
56 वर्षीय श्री भारती वर्ष 2018 से फूलों की घाटी रेंज में तैनात थे।रविवार को क्षेत्र भ्रमण से लौटने के बाद दोपहर को नहाने के लिए बाथरूम में गए,जब काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो वन कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी,और पुलिस की मौजूदगी मे बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया,जहाँ वे अचेत अवस्था मे थे,उन्हें तत्काल पांडुकेश्वर हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बृजमोहन भारती के शव को जोशीमठ लाया गया है,जहाँ सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
रेंज आफिसर बृजमोहन भारती के निधन पर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ एन बी शर्मा, जोशीमठ रेंज की रेंज आफिसर चेतना कांडपाल,बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार व हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह तथा वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने गहरा दुःख ब्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ