उत्तराखंड के2 चार जनपदों मे संचालित मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की सफलता के बाद अब सभी पर्वतीय जनपदों मे इस योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने योजना की समीक्षा करते हुए विभागीय सचिव को मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना को सभी 11 पर्वतीय जनपदों में लागू करने के निर्देश दिए हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की चार जिलों मे सफलता के बाद अब इसे सभी पर्वतीय जिलों मे लागू किया जा रहा है।उन्होंने कहा1 कि इस योजना से पर्वतीय क्षेत्र की करीब तीन लाख महिलाओं के कंधों को घास के बोझ से छुटकारा मिल सकेगा।
0 टिप्पणियाँ