मुख्य सचिव ने औली मास्टर प्लान का अवलोकन किया,सेना,आईटीबीपी व पर्यटन विभाग की भूमि संबंधित मसले का भी निस्तारण किया।


------- प्रकाश कपरूवाण।
औली/जोशीमठ,24जून।
मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने औली पहुँचकर औली मास्टर प्लान को लेकर  संबधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
 उन्होंने कहा कि औली  को वर्ल्ड क्लास टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया जा रहा है जिसके लिए मास्टर प्लान लगभग अंतिम चरणों में है।  मास्टर प्लान पर प्रजेंटेशन के माध्यम से चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि यहां जमीन को लेकर कुछ समस्याएं हैं जिनका आई. टी. वी. पी, आर्मी तथा पर्यटन विभाग के साथ समाधान ढूंढने की बात हुई,  जिससे प्रोजेक्ट का जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। साथ ही उन्होंने औली का स्थलीय तथा हवाई निरीक्षण किया। 
 यात्रा को लेकर  खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड श्रद्धालु पहुँच रहे हैं जिससे हमारे स्थानीय व्यापारियों को अच्छी आय प्राप्त होगी।
     इस दौरान जिला अधिकारी हिमांशु खुराना, एसडीएम कुमकुम जोशी,सेना ग्रिडेनियर रेजिमेंट के कमांडिंग आफिसर कर्नल हेमंत कुमार,पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली के आईजी एसबी शर्मा,ब्रिगेड मुख्यालय के कर्नल विजय असवाल, निदेशक पर्यटन विकास परिषद जितेन्द्र कुमार, नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ एन बी शर्मा   सहित सभी संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ