डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस:-राष्ट्रवाद एवं अखण्ड भारत भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प-- रघुवीर बिष्ट।

गोपेश्वर-चमोली,23 जून।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।  
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुत कम उम्र में ही कुलपति के पद पर आसीन रहे।  उन्होंने तत्कालीन समय मैं चल रहे अनेकों कुरीतियों एवं  शासन द्वारा चलाई जा रही गलत नीतियों का प्रखर विरोध किया। 
 जम्मू कश्मीर मे अलग विधान- अलग प्रधान और अलग संविधान का मुखर विरोध किया। उन्होंने संपूर्ण भारत वर्ष में एक विधान एक संविधान और एक प्रधान का नारा बुलंद करते हुए जम्मू कश्मीर कूच किया, और  आंदोलन के दौरान संदिग्ध अवस्था में उनकी मृत्यु हो गई। 
 जिलाध्यक्ष श्री बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने संस्थापकों के पद चिन्हों पर चलते हुए ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 को पूर्ण बहुमत मिला और  केंद्र सरकार ने निर्णय लिया कि हम जम्मू कश्मीर मैं दोहरे मानदंडों से चल रहे विधान को खत्म कर 35A अनुच्छेद 370 को खत्म कर जम्मू कश्मीर को आज भारत का अभिन्न अंग बनाकर पूरे देश में एक विधान एक प्रधान और एक संविधान का नारा बुलंद किया है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना से भारतीय जनता पार्टी से जोड़ते हैं।  इस अवसर पर नगर मंडल गोपेश्वर की कार्यसमिति की बैठक भी आहूत की गई और बैठक में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को दी गई इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं एवं नगर पालिका परिषद की विकास के लिए प्रत्येक वार्डों में मीटिंग कर कार्यकर्ताओं एवं जन भावनाओं का आधार किया जाएगा मेरी प्राथमिकता गोपेश्वर नगर को सुंदर नगर एवं स्वच्छ नगर बनाना होगा इसके लिए सभी कार्यकर्ता भाई बहनों से सहयोग की अपेक्षा भी मांगी। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर विनोद कनवासी  ने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रत्याशी को 74% मतों से विजई बनाया है क्यों हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है हम सब कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए एवं गोपेश्वर नगर के विकास के लिए सभी को अपने सुझाव देकर नगर पालिका परिषद के लिए अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।  
इस अवसर  नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत,  भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री नवल भट्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री नंदी राणा, एडवोकेट डीपी पुरोहित, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बिष्ट, मीना गोस्वामी, महिला मोर्चा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा, दीप्ति कोठियाल, महामंत्री कुशलानंद डिमरी, सत्येंद्र सिंह रावत, पार्षद उपेंद्र भंडारी, कीरत सिंह भंडारी, संजय कुमार, अमित,  ललित कुमार, सहायक कमांडेंट जगत सिंह नेगी, मोहन सिंह, विरेंद्र सिंह, संदीप रावत, संदीप भट्ट, दीपक कुमार, रूपचंद्र आर्य, प्रकाश सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, मोहन सती, डॉक्टर एसपी ममगाईं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सत्येंद्र रावत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ