सीमान्त नगर जोशीमठ मे स्थापित राजीव गांधी अभिनव आवाशीय विद्यालय मे कक्षा छठी,सातवीं व ग्यारहवीं मे प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अभिभावकों का आंदोलन 21 वें दिवस मे प्रवेश कर गया।अभिभावकों का सहयोग स्थानीय जन प्रतिनिधि भी दे रहे हैं।
अभिभावक प्रतिदिन एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजने के बाद तहसील परिसर मे ही प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियमित क्रमिक धरना दे रहे हैं।
21वें दिन सोमवार को अभिभावक संघ की अध्यक्ष संगीता देवी,पूर्व अध्यक्ष बख्तावर सिंह रावत के अलावा हेमंती देवी,गायत्री देवी,राधा,कामरेड अतुल सती,कांग्रेस नेता कमल रतूड़ी,फागुनी देवी,प्रभाकर,नर्बदा व बनिता देवी सहित अन्य अभिभावक धरने पर बैठे।
0 टिप्पणियाँ