भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक यहाँ ब्लॉक सभागार मेआयोजित हुई। इस बैठक मे जोशीमठ मंडल प्रभारी/जिला महामंत्री नवल भट्ट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने व आम जनता की समस्याओं को उचित माध्यम से शासन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि राज्य व केन्द्र की सरकार निरंतर विकास कार्यों को जन जन तक पहुँचाने मे जुटी है। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा से भले ही पार्टी के विधायक न हो लेकिन सरकार भाजपा की है और निवर्तमान विधायक महेन्द्र भट्ट के माध्यम से ही सभी छुटे हुए कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।
भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री मथुरा प्रसाद हटवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों मे निर्माणाधीन सड़को पर पुलों के निर्माण की स्वीकृति जल्द से जल्द कराने के साथ ही पैनखंडा जोशीमठ का मुख्यालय जोशीमठ नगर को भूस्खलन से बचाने के लिए उचित प्रबंध कराए जाने पर जोर दिया।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती की अध्यक्षता व मंडल महामंत्री संदीप नौटियाल के संचालन मे हुई इस बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन मदन सिंह,राकेश भण्डारी,पूर्व प्रमुख भरत सिंह नेगी,ओबीसी मोर्चे के1 जिलाध्यक्ष भुवनेश जोशी,जिला पंचायत सदस्य आशा देवी आदि ने संबोधित किया।
बैठक मे किशोर कनियाल,दुलब सिंह रावत,राजेंद्र नेगी,कांता देवी सती,हीरा सिंह2 पंवार,जगदीश वैष्णव, कुंवर सिंह,भगत झिंकवाण,नरेन्द्र राणा,हरि सिंह नेगी, व मुरली सिंह भण्डारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ