मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र ने निशानेबाज शपथ को किया सम्मानित।

देहरादून,10अप्रैल।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्री शपथ भारद्वाज को सम्मानित किया। 
शपथ भारद्वाज ने पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप  ट्रेप शूटिंग की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इधर अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज  शपथ भारद्वाज ने रविवार को अपनी माता स्वाति भारतद्वाज के साथ बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।
 अध्यक्ष श्री अजेंद्र ने बाबा केदार और भगवान बदरी नारायण से शपथ को ऊंचाईयां प्रदान करने और  देश का नाम रोशन करने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ