मात्र ग्यारह दिनों में ग्लेशियर काट कर हेमकुंड साहिब-लोकपाल का मार्ग तैयार किया सेना के जाबांजो ने।

---------------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,24अप्रैल।
नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप के जवानों ने मात्र ग्यारह दिनों में ही बर्फ व ग्लैशियर को काट कर हेमकुंड साहिब-लोकपाल तक का मार्ग तैयार कर लिया है ।
भारतीय सेना के जवान एवम् श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार रविवार को 15 हजार दो सौ फीट की ऊँचाई पर स्थिति श्री हेमकुण्ट साहिब गुरुद्वारा तक बर्फ़ को काट कर रास्ता बना कर पुहँचे ।
14 अप्रैल को सेना का दल  गोविंद घाट से इस कार्य के लिए निकला था, समय से पूर्व ही सेना के जाबांजो ने यह कार्य कर दिखाया। अगले कुछ दिन वे इस मार्ग को और भी  सुगम बनाएँगे। 
 हेमकुंड साहिब-लोकपाल तक आवाजाही के लिए मार्ग तैयार  हो जाने के बाद अब सभी विभाग अपना कार्य  प्रारम्भ कर सकेंगे।
इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी22 मई को खुलेंगे।
 हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंघक सरदार सेवा सिंह के अनुसार पहले  जत्था 19 मई को ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान करेगा।
उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष यात्रा पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ेगी। 
प्रशासन और ट्रस्ट यात्रा की तैयारी में जी जान से जुटा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ