------------------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,20अप्रैल।चारधाम यात्रा को लेकर जहाँ प्रशासनिक अमला मुस्तैद है, वहीं बीआरओ भी हेलंग-जोशीमठ से बद्रीनाथ तक की सड़क को सुरक्षित व निर्बाध यात्रा के लिए ब्यवस्थित बनाने में जुटा है।
बीआरओ के सैकड़ों मजदूर व दर्जनों मशीनें दिन रात कार्य में जुटी है ताकि श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि 8 मई से पूर्व सड़क को बेहतरीन बनाया जा सके।
बीआरओ के अधीन भारत-तिब्बत सीमाओं की सड़कों के अलावा हेलंग-जोशीमठ से बद्रीनाथ-माणा तक की सड़क भी है।
बीआरओ की21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अनुसार बीआरओ द्वारा हेलंग से जोशीमठ के बीच करीब एक सौ मजूदर कार्य पर लगे हैं, जो विभिन्न स्थानों पर दीवाल व नालियों के निर्माण के साथ ही डामरीकरण भी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जोशीमठ से मारवाड़ी तक की सड़क को दूरस्त कर लिया गया है, इसके अलावा विष्णुप्रयाग से बद्रीनाथ तक एक हजार मजदूर एवं 31 बड़ी मशीनें दिन रात कार्य मे जुटी है, और हर हाल में8 मई से पूर्व अधिकांश सड़क को डामरीकरण कर दुरस्त कर लिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ