अल्केश्वर मंदिर के सुरक्षा के किए जायँ पुख्ता इंतजाम।विहिप ने आंदोलन की चेतावनी दी।

चमोली,08अप्रैल।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अलकापुरी-चमोली मे स्थित पौराणिक अल्केश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा की मांग की है।
गुरुवार को एसडीएम चमोली को दिए ज्ञापन में कहा है कि अल्केश्वर मंदिर के निचली ओर लगातार भू कटाव के कारण मंदिर के पिछले हिस्से की दीवाल भी धंस गई है, कई बार इस संबंध मे प्रशासन को अवगत भी कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शीघ्र पौराणिक मंदिर को बचाने की कार्यवाही नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद  आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विहिप के विभाग मंत्री पवन राठौड़ ने सुरक्षा दीवाल का2कार्य शुरू न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, जिला संयोजक प्रकाश बर्त्वाल, जिला मंत्री प्रदीप बर्त्वाल, बलबीर रावत, जिला संरक्षक एसपी पंत, हरि प्रसाद ममगाईं, आशीष सिंह, सौरभ अग्रवाल व विनोद राणा आदि प्रमुख हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ