"द कश्मीर फाइल्स" उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री। आदेश जारी।

देहरादून,15मार्च।
बहुचर्चित "द कश्मीर फाइल्स" फिल्म अब उत्तराखंड मे भी टैक्स फ्री कर दिया गया है।उत्तराखंड की शासन की सचिव मनीषा पंवार ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
भाजपा शासित अन्य राज्यों के बाद अब उत्तराखंड शासन ने भी चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है।
सूबे के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज ही इस फ़िल्म को देखा था,और उन्होंने मुख्य सचिव को इस फ़िल्म को टैक्स फ्री करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ