आईटीबीपी औली में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया।

----------- प्रकाश कपरुवांण।
औली/जोशीमठ,08मार्च।
पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली मे महिलाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अनेक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।
दीप प्रज्वलन के साथ हुए इस कार्यक्रम मे महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कुर्सी दौड़ व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस दौरान बच्चों ने भी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व वीर नारी की थीम पर महिलाओं ने भी अपने विचार ब्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ