गोपेश्वर/जोशीमठ,20मार्च।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय मे विभिन्न संगठनों की बैठक हुई।
बैठक मे नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आगामी01 अप्रैल को बस स्टेण्ड गोपेश्वर मे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यक्रमों मे मुख्य रूप से कलश यात्रा, झांकिया, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विहिप के आवहान पर आयोजित इस बैठक मे सहयोगी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता पार्टी, विद्या भारती, एकल विद्यालय, मातृ संगठन, मातृ शक्ति व संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ