विश्व हिन्दू परिषद, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की हुई संयुक्त बैठक, नए दायित्वों की घोषणा भी की गई।

------------------ प्रकाश कपरुवांण 
ज्योतिर्मठ (जोशीमठ),06मार्च।
  विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की सयुंक बैठक मे अनेक विषयों पर चर्चा की गई।
 बैठक की अध्यक्षता करते हुए विहिप चमोली के जिला अध्यक्ष राकेश मैठाणी ने कहा कि सीमांत प्रखंड जोशीमठ अपने धार्मिक महत्व व आध्यात्मिकता के लिए विश्व प्रसिद्ध है, यहां से सम्पूर्ण देश दुनियॉं में धर्म जागरण का निर्वाध कार्य अनादिकाल से चलता आ रहा है,और आज के परिपेक्ष्य में यह आगे भी चलता रहे इसके लिए निरंतर जन जागरण की आवश्यकता है।  
बैठक में संगठन के विस्तार की दृष्टि से सीमांत प्रखंड में कुछ नवीन दायित्वों की घोषणाएं भी की गई,जिसके तहत प्रदीप भट्ट को विश्व हिंदु परिषद का नगर अध्यक्ष, सौरभ को प्रखंड बजरंगदल संयोजक,  देवेश्वरी कपरुवाण को मातृशक्ति संयोजिका,  नीता तिवारी को मातृशक्ति सह संयोजिका,  भुवनेश्वरी देवी पंवार को उपाध्यक्ष,  विजया रावत को दुर्गावाहिनी संयोजिका व  विजयलक्ष्मी को सत्संग प्रमुख का दायित्व दिया गया। बैठक में विहिप के चमोली विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली ने मातृ शक्ति के सत्संग पद्धति पर चर्चा की।
जिला संरक्षक श् शम्भू प्रसाद पंत ने सबल समाज निर्माण के लिए जहां युवाओं को नशा मुक्त होना आवश्यक बताया वहीं कन्याओं का संस्कारी होना भी आवश्यक बताया। बैठक में श्रीमती कांति देवली, प्रियंका भंडारी, शांता भट्ट, सुबोधनी राणा, विजया रावत, विहिप- एकल विद्यालय की हेलंग संच प्रमुख कल्पना, कमलेश सती, प्रदीप भट्ट सहित मातृ शक्ति मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ