नेता विधायक दल पुष्कर सिंह धामी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

देहरादून,21मार्च।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने आज सांय  6   बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि श्री पुष्कर सिंह धामी  को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है | 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा | 
इस अवसर पर  केंद्रीय मंत्री  मीनाक्षी लेखी,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट,  सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,अजय टमटा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रोटेम स्पीकर श्री बंशीधर भगत,  नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य,  अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे | 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ