पुष्कर धामी की दुबारा ताजपोशी पर जिला मुख्यालय मे भाजपाइयों ने मनाया जश्न।आतिशबाजी कर विजय जुलूस निकाला।

-------- प्रकाश कपरुवांण।
गोपेश्वर/जोशीमठ,22मार्च।
 राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार गठन होने व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देवभूमि उत्तराखंड की बागडोर सौंपे जाने पर सीमान्त जनपद चमोली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया, विजय जुलूस के साथ आतिशबाजी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जश्न कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान गोपीनाथ के मंदिर मे पूजा/अर्चना कर उत्तराखंड के चहुँमुखी विकास की कामना की। इस मौके पर श्री बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सीमान्त जनपद चमोली में  दुगनी रफ्तार से कार्य करेगी।
विजय जुलूस व जश्न कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट के अलावा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर सेमवाल, राजेन्द्र ममगाईं, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री नंदी राणा, कला पाठक, शाँति राणा, दीपक भट्ट, अमित मिश्रा, विपिन कंडारी, हर्ष बर्धन मैठाणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ