राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम, पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,16मार्च।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ द्वारा राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में  भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि   नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष  शैलेंद्र  पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस इस अवसर पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ की अधीक्षक डॉ ज्योत्सना नैथवाल तथा  डॉ कैलाश चंद्र द्वारा विद्यार्थियों को टीकाकरण एवं बीमारी से बचाव संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई। 
 इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग जोशीमठ द्वारा कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा  कमला बिष्ट , एवम् आरती  तथा  ए एन एम लक्ष्मी  कुंवर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l स्वास्थ्य विभाग जोशीमठ द्वारा कार्यक्रम में सहयोग कर रहे अध्यापक प्रकाश पंवार,भारत भंडारी तथा  शारदा प्रसाद तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर विद्यालय परिवार का आभार जताया गया।
 डॉ0 ज्योत्सना ने कहा  कि आगामी 21 मार्च से 12 से14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का भी  कोविड टीकाकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 
 राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे आशा ब्लॉक कॉर्डिनेटर अनीता पंवार,हेल्थ सुपरवाइजर विमला पंवार, के अलावा कैलाश भट्ट ,चंद्रकला परमार, हरेंद्र सिंह, बिंदु सिंह, मनोज बुटोला, नितिन भट्ट, आशुतोष डोभाल, सोनी, आशा,  अनिता पंवार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ