जोशीमठ,20मार्च।
मुख्य सचिव द्वारा चारों धामों के यात्रा मार्गों के साथ ही पर्यटक स्थलों के मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के निर्देश के क्रम में सीमान्त नगर पालिका जोशीमठ द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग के आसपास भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा नगर पालिका क्षेत्र से बाहर बद्रीनाथ व मलारी मोटर मार्ग के आसपास विखरे प्लास्टिक कचरे व अजैविक कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सूबे के मुख्य सचिव ने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले तीर्थ यात्री व पर्यटक यहां से बेहतर संदेश ले कर लौटे, इसके लिए पूरे यात्रा मार्ग की साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए थे।
0 टिप्पणियाँ