देहरादून/जोशीमठ,25 मार्च।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र सिंह भिलंगवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतिप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रवीण मेहता, व महामंत्री गिरीश पन्त ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विलिंगवाल के निधन पर गहरा दुःख ब्यक्त किया है। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कपरुवांण श्री विलिंगवाल के निधन पर दुःख ब्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में पत्रकारिता के स्तंभ रहे श्री विलिंगवाल का सीमान्त जनपद चमोली की विभिन्न समस्याओं के निराकरण अहम योगदान रहा है।उनका निधन पत्रकारिता जगत के साथ ही सीमान्त क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्षअजेंद्र"अजय",
उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने विलंगवाल के निधन पर गहरा दुःख ब्यक्त किया है।
पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत ने श्री विलिंगवाल को मिलनसार ब्यक्तित का धनी बताते हुए उनके निधन पर दुःख ब्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ