मुख्यमंत्री ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन।

देहरादून,22मार्च।
 नेता विधानमंडल दल चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। 
शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। 
इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मंत्री खजान दास व राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान सहित अन्य लोग भी सीएम के साथ थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ