आठ महीनों के बाद जोशीमठ मे फिर शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा,78 अल्ट्रासाउंड हुए।

------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,24मार्च।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ मे पिछले आठ महीनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी थी, कई बार स्थानीय स्तर से मशीन ठीक कराने का आग्रह भी किया गया।
अब महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा सीएचसी जोशीमठ के लिए"कलर डाप्लर"अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई है।ब्रहस्पतिबार को जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जी एस राणा ने जोशीमठ मे 78 अल्ट्रासाउंड किए।
डॉ राणा के अनुसार उन्होंने 40गर्भवती महिलाओं एवं38 अन्य लोगों का अल्ट्रासाउंड किया। उन्होंने बताया कि वे अब सप्ताह में एक दिन जोशीमठ मे अल्ट्रासाउंड की सुविधा देंगें।
अल्ट्रासाउंड शुरू होने से एक बार फिर सीमान्त क्षेत्र के लोगों को आसानी से इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ