कल्पेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी, मंदिर परिसर व गुफा को भब्य रूप से सजाया गया।

------------- प्रकाश कपरुवांण।
महाशिवरात्रि पर्व के लिए पंच केदारों मे एक भगवान कल्पेश्वर धाम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।हजारों शिवभक्तों एवं निःसंतान दंपत्तियों के स्वागत के लिए कल्पेश्वर मंदिर समिति पूरे उत्साह के साथ भक्तों के स्वागत में जुटी है।
 महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों शिव भक्त जलाभिषेक के लिए कल्पेश्वर धाम पहुंचते हैं तो निःसंतान दंपत्ति भी संतान की कामना के लिए यहाँ पहुंचते हैं।
हिमालय के पंच केदारों मे एक भगवान कल्पेश्वर का एक मात्र ऐसा शिव धाम है जो वर्ष भर खुला रहता है।
कल्पेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र नेगी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के लिए समिति ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है।मंदिर व गुफा को भब्य रूप से सजाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ