यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षा के संबंध मे उनके परिजनों से प्राप्त हो रही सूचनाओं के संकलन करने के उपरांत उत्तराखंड शासन के गृह विभाग को उपलब्ध कराने के लिए शासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
अपर सचिव रिधिम अग्रवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार सूचनाएं संकलन के लिए उप महानिरीक्षक कानून ब्यवस्था पी0रेणुका देवी को नोडल अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक कानून ब्यवस्था प्रमोद कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नोडल अधिकारियों से सोशल मीडिया मॉनीटिरिंग यूनिट के माध्यम से अफवाहों पर नियंत्रण रखते हुए प्रभावित नागरिकों के परिजनों से समन्वय स्थापित करने की2 अपेक्षा की है।
0 टिप्पणियाँ