औली/जोशीमठ,18फरवरी।
विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केन्द्र औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा सात एवं चौदह दिवसीय स्कीइंग कोर्स का संचालन निरंतर जारी है।स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए देश के विभिन्न राज्यों के युवा खेल प्रेमी औली पहुंच रहे हैं।
औली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड चैम्पियनशिप के बाद जीएमवीएन ने पुनः स्कीइंग प्रशिक्षण कोर्स शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत वर्तमान में विभिन्न राज्यों के 13 युवा सात दिवसीय व तीन युवा चौदह दिवसीय प्रशिक्षण ले रहे हैं।
औली की विश्वस्तरीय स्कीइंग स्लोप पर पर्याप्त बर्फ होने से विभिन्न प्रदेशों से प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी जारी है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के दक्ष प्रशिक्षक विजयंत रावत, प्रदीप मंद्रवाल व विजय रतूड़ी आदि स्कीइंग प्रशिक्षण दे रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ