यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के नागरिकों व छात्रों की राज्य के जनपदों से मांगी जानकारी।

देहरादून,24 फरवरी।
यूक्रेन में बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड के यूक्रेन में निवासरत नागरिकों व अध्ययनरत छात्रों का विवरण यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख सचिव आर के सुधांशू ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों से समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी जुटाने की अपेक्षा की गई है।
जनपदों में भेजे गए इस पत्र में यूक्रेन में निवासरत लोगों की प्रतिदिन जानकारी देने को कहा गया है, ताकि विदेश मंत्रालय के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ