------------------- लक्ष्मण नेगी"कल्पबीर"
जोशीमठ,12फरवरी।
उर्गम घाटी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मैं कल्पेश्वर घाटी के युवाओं महिलाओं बुजुर्गों ने बद्रीनाथ विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में एक जोरदार रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और विगत पाँच वर्षों के दौरान उर्गम घाटी के सड़क की खस्ता हालत को ठीक नहीं होने के कारण जनता का आक्रोश उनके चुनाव प्रचार में भी देखा गया। और इसी का परिणाम है कि आज सैकड़ों की तादात में लोग राजेंद्र भंडारी के समर्थन में सड़कों पर आए।उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधि पिछले पाँच वर्षों में मांग करते रहे कि कल्पेश्वर घाटी की सड़क किलोमीटर एक से पांच तक अत्यधिक खराब होने के कारण कई बार देश विदेश के यात्री वापस जाते हैं। वह कल्पेश्वर की यात्रा नहीं कर पाते हैं, जिससे कि इस घाटी में पर्यटन व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
उत्तराखंड सरकार के द्वारा जहां शैव सर्किट का निर्माण किया गया वही श्री कल्पेश्वर पंच केदार पंचम धाम को भी इस सर्किट से बाहर किया गया इस के संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन भी दिया तमाम क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को दर किनार करने के कारण जनता में भारी आक्रोश देखा गया ।
रैली को संबोधित करते हुए प्रमुख क्षेत्र पंचायत जोशीमठ हरीश परमार ने कहा कि सरकार के द्वारा क्षेत्र के लोगों को निराश किया गया। इसी का परिणाम है कि क्षेत्रीय लोग भाजपा से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को लाना आवश्यक है मतदाताओं से अपील की 14 फरवरी को होने वाले मतदान में राजेंद्र भंडारी को विजयी बनाएं।
इस रैली को प्रधान संघ जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप नेगी ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज कई संस्थान बंद हो रहे हैं उन्होंने जोशीमठ में राजीव गांधी अभिनव विद्यालय को सरकार बंद करना चाहती है उस पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की कई बार विधायक से मिले उसके बाद ही उन्होंने झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया इस मौके पर राजीव गांधी अभिनव विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष बी एस रावत मैं भी सभा को संबोधित किया और कहा कि विद्यालय को बचाने के लिए राजेंद्र भंडारी के हाथ मजबूत करने होंगे
इस रैली में घाटी के तमाम प्रधान महिला मंगल दल अध्यक्ष, पूर्व प्रधान, युवक मंडल अध्यक्ष, सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की रैली मे प्रधान संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, भरकी की प्रधान मंजू देवी, पूर्व सरपंच हर्षवर्धन सिंह चौहान, उर्गम की प्रधान मिंकल देवी, उजागर सिंह फरस्वान, देवेंद्र सिंह चौहान, युवक मंगल दल अध्यक्ष भेटा राजेंद्र सिंह रावत, उप प्रधान विजया देवी, पूर्व प्रधान सरस्वती देवी, क्षेत्र पंचायत पूर्व सदस्य पुष्पा देवी, राजेंद्र सिंह राणा, अनूप सिंह चौहान, दर्शन सिंह चौहान ,भूतपूर्व सैनिक कलमी राम, रामगोपाल ,कुंवर लाल देवी, लोक कलाकार देवेश्वरी देवी, प्रदीप भंडारी, पूर्व प्रधान संघ महामंत्री जोशीमठ पुष्पा देवी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ