जोशीमठ,24फरवरी।
सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है, युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंस कर जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे हैं।
जोशीमठ में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अब स्थानीय समाज भी मुखर होने लगा है।जोशीमठ ब्यापार संघ, पालिका सभासदों व युवाओं ने कोतवाली पहुंचकर थानाध्यक्ष को पत्र देकर नशे के कारोबारियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
गौरतलब है कि स्मैक व अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थ सीमान्त नगर जोशीमठ तक पहुंच रही है, और कई युवा इसकी गिरफ्त में जकड़ रहे हैं।
थानाध्यक्ष को दिए इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि शीघ्र नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो संपूर्ण क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसी पत्र में जोशीमठ में नाबालिगों द्वारा चलाये जा रहे वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग की गई।
पत्र की प्रति पुलिस अधीक्षक चमोली को भी प्रेषित की गई है। पत्र पर ब्यापार संघ जोशीमठ के अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, महामंत्री जय प्रकाश भट्ट, पालिका सभासद अमित सती व समीर डिमरी, मनोनीत सभासद अंशुल भुजवान, के अलावा सूरज सिंह बिष्ट, प्रदीप पंवार, महाबीर बिष्ट, विकेश देवरानी, सहित अनेक लोगों के हस्ताक्षर हैं।
0 टिप्पणियाँ