गौचर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल नौटियाल के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पहला लक्ष्य देश की सीमाओं की सुरक्षा करना है और इसके लिए देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सैनिकों, अनेकों सुरक्षा उपकरणों, आधुनिक तकनीकी के हथियारों एवं आधुनिक लड़ाकू विमान एवं सम्मरीन,रफैल जैसे लड़ाकू विमानों को खरीद कर तीनों सेनाओं को आधुनिक तकनीकी से परिपूर्ण किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 70 सालों से लंबित वन रैंक वन पेंशन देकर जहाँ पूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ाया है वही देश पर मर मिटने वाले वीर सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी ले जाकर देवभूमि उत्तराखंड में पांचवा धाम *सैन्यधाम* का निर्माण किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण किया जा रहा है जो आज धरातल पर दिखाई दे रहा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए भारतमाला के तहत जोशीमठ से नीति पास एवं माना पास की सड़कों का चौड़ीकरण कर सैनिकों के लिए सुगम में बनाया जा रहा है,कहा कि जब हमारी देश की सीमाएं सुरक्षित होगी तभी देश सुरक्षित रहेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं होता है।
इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने कहा कि निवर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी द्वारा पाँच वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव को सड़क से जोड़ना पहला लक्ष्य रखा। आज विश्वास से कह सकता हूं कि कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नब्बे प्रतिशत गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य धरातल पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे अगले पाँच वर्षों में कर्णप्रयाग विधानसभा के सभी गांव को सड़क से जोड़ दूंगा। उनका कहना था कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के ढांचागत विकास को सुदृढ़ करना तथा जल-जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल एवं उसमें जल की व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण- भराड़ी सैण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है और ढांचागत विकास के लिए पचीस हजार करोड़ रुपए का पैकेज दस वर्षों के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी भ्रमण के दौरान पूरे जनपद के गांव गांव मैं मातृशक्ति नवयुवक एवं भूतपूर्व सैनिक व्यापारी बंधु भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं,उन्है पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी की झोली में जनपद चमोली की संभ्रांत जनता तीनों विधानसभाओं मे विजयीश्री दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महालक्ष्मी किट योजना, अटलआयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, गरीब कल्याण की मुफ्त राशन योजना, एवं सड़क शिक्षा स्वास्थ्य व पेयजल को सुदृढ़ करने के लिए इन 5 वर्षों में जो अभूतपूर्व कार्य किए गए इनके आधार पर विकास बनाम भ्रष्टाचार को लेकर हमारे कार्यकर्ता गांव गांव जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी विजय कपरवान, विधानसभा संयोजक धन सिंह नेगी ,कर्णप्रयाग विधानसभा प्रभारी राकेश जोशी, विधानसभा प्रभारी डॉक्टर हिमानी वैष्णव, नगर पालिका कर्णप्रयाग की अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, नगर पालिका गौचर की अध्यक्ष अंजू बिष्ट,जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी"राकुडी",पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, मंडल अध्यक्ष जे एस बिष्ट, नवीन नवानी, कैप्टन करण सिंह, झगड़ सिंह, महावीर सिंह रावत, मंगल नारायण, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गायत्री, मनोरमा नैनवाल, लक्ष्मी जोशी, संपूर्णानंद डिमरी, मनोज सिंह रावत, राकेश सिंह नेगी, महिपाल सिंह नेगी, सुनील पुजारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री समीर मिश्रा ने किया।
0 टिप्पणियाँ