ज्योतिर्मठ,02फरवरी।
ज्योतिषपीठ में एक समारोह में एयरलाइंस प्रबंधन के विशिष्ठ सलाहकार, भारतीय दर्शन के जानकार, श्रीविद्या साधक एवं ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के समर्पित शिष्य कैप्टन अरविन्द सिंह को यहाँ ज्योतिर्मठ सभागार में ब्रह्मचारी मुकुन्दानंद जी द्वारा "श्रीविद्या"साधकोत्तम सम्मान से अलंकृत किया गया।
माघ नवरात्रि के पर्व पर आयोजित इस भब्य धार्मिक समारोह से पूर्व प्रातःलक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा/अर्चना, चौसठ योगिनी मंदिर में फलों का श्रृंगार, तुला दान कार्यक्रम, तथा भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की महाआरती के धार्मिक आयोजन हुए।
इस समारोह में सम्मलित होने के लिए कैप्टन अरविंद सिंह, पत्नी व बेटे के साथ हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे।यहाँ मुख्य सड़क मार्ग से मठ परिसर तक उन्हें बाजे गाजे के साथ लाया गया।यहाँ आयोजित हुए समारोह में कैप्टन अरविंद सिंह को श्रीविद्या साधकोत्तम सम्मान से अलंकृत करने के साथ ही पत्नी काजल सिंह व पुत्र आरव सिंह को भी सम्मानित किया गया।
ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी महाराज के संयोजकत्व में हुए इस धार्मिक समारोह में श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, ब्रह्मचारी विष्णु प्रियानन्द, संस्कृत महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य रामदयाल मैदुली, ज्योतिषाचार्य डॉ प्रदीप सेमवाल, श्री बद्रीनाथ धाम के सेनि वेदपाठी आचार्य कुशलानंद बहुगुणा, नगर पालिका जोशीमठ की पूर्व अध्यक्ष माधवी सती,पालिका सभासद आरती उनियाल व समीर डिमरी,पूर्व सभासद गीता परमार, के अलावा शाँति देवी चौहान, शांता भट्ट, अरुण ओझा, पंडित अभिषेक बहुगुणा, प्रवीण नौटियाल, पंडित महिमानंद उनियाल, जगदीश प्रसाद उनियाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व भक्तजन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ