कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरों पर, बर्फीले क्षेत्रों के साथ ही नगर में भी किया जनसंपर्क।

------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,08फरवरी।
कांग्रेस ने फतह हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।सीमान्त कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत पर लगे हैं।
कार्यकर्ता बर्फीले इलाकों के साथ ही नगर के वार्डो में कई कई बार भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
मंगलवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित परमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं जिसमे महिलाओं की संख्या भी अधिक थी ने मुख्य बाजार में झंडे व बैनरों के साथ जनसंपर्क किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, पूर्व प्रमुख ठाकुर सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी, गीता परमार,महेन्द्रनंबूरी, सतीश डिमरी, राकेश रंजन विलिंगवाल, वैभव सकलानी, व उमेश सती सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ