चमोली,09फरवरी।
उत्तराखण्ड चुनाव कौथिक 2022 के अन्तर्गत मतदान केन्द्रो पर मजबूत लोकतंत्र रोशन उत्तराखण्ड ’’केवल तीन दिन शेष’’ विषयक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
जानकारी देते हुए नोडल स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने बताया कि 10 फरवरी को सांय 6ः30 बजे विकासखण्ड एंव जनपद स्तर पर मजबूत लोकतंत्र रोशन उत्तराखण्ड कार्यक्रम के तहत मतदान केन्द्र पर मशाल, मोमबती व दिए जलाकर समस्त मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा साथ ही 3 दिन शेष का संदेश देते हुए मतदाताओं से 14 फरवरी को बूथ पर आकर मतदान करने की अपील की जायेगी।
0 टिप्पणियाँ