जोशीमठ,23जनवरी।
रविवार को सुबह होते ही जोशीमठ को एक मनहूस खबर का सामना करना पड़ा, कुछ ही दिनों से बीमार कांग्रेस के मजबूत स्तंभ, पूर्व सैनिक व ओबीसी मोर्चे के प्रांतीय उपाध्यक्ष विक्रम भुजवान के निधन का।
जोशीमठ नगर के रविग्राम निवासी विक्रम सिंह भुजवान सेना से सेवा निविर्त होने के बाद सक्रिय राजनीति में रहे और वर्तमान में वे कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष का दायित्व सभांल रहे थे। सेना में भी उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा है, सेना में वे उच्चस्तरीय बॉक्सर भी रहे हैं।
कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें पीलिया की शिकायत हुई,जोशीमठ में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्है देहरादून ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली।उनके आकस्मिक निधन से पूरा क्षेत्र ग़मगीन हो गया।
बेहद गमगीन माहौल में रविवार को पैत्रिक घाट विष्णुप्रयाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया, ज्येष्ठ पुत्र विजय भुजवान ने उन्हें मुखाग्नि दी।
0 टिप्पणियाँ