भाजपा ने शक्तिकेंद्रो पर बैठकों का आयोजन कर चुनाव प्रचार की शुरुवात की,घर-घर संपर्क शुरू।

------------ प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,24जनवरी।
भाजपा ने सीमान्त क्षेत्र जोशीमठ में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।सोमवार को ग्रामीण व नगर मंडलो के शक्ति केंद्रों पर प्रभारियों ने बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुटने का आव्हान किया।
पार्टी की ओर से पांडुकेश्वर शक्ति केन्द्र की प्रभारी पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत ने पांडुकेश्वर में बैठक ली,हेलंग व उर्गम शक्ति केन्द्र की प्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत ने हेलंग में, लंगसी व द्वीग शक्ति की बैठक बद्रीनाथ विधानसभा के संयोजक किशोर पंवार ने ली जबकि सुराइथोटा व तपोवन शक्ति केन्द्र की बैठक भाजपा के बरिष्ठ नेता राकेश भण्डारी ने ली, सभी प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।
इधर भाजपा के जिला प्रशिक्षण प्रमुख रमेश मैखुरी ने जोशीमठ नगर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों की सयुंक्त बैठक लेते हुए कोविड गाइड लाइन व आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार शुरू करने का आव्हान किया।
पांडुकेश्वर व सुभाई में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुभाई के पूर्व प्रधान रणजीत, पांडुकेश्वर के कौशल भण्डारी, सोमेश पंवार, सतेश्वरी देवी, बेलमती देवी, सत्यम राणा, कन्हैया चौहान, आदि हैं, पांडुकेश्वर में शामिल होने वालों का पूर्व पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह पंवार, गजेंद्र सिंह चौहान, अंशुमान भण्डारी व मनदीप भण्डारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जबकि सुभाई के पूर्व प्रधान रणजीत का स्वागत बरिष्ठ नेता राकेश भंडारी व प्रदीप फर्सवाण ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ