बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने किए भगवान नरसिंह-नव दुर्गा के दर्शन, देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

----------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,14 जनवरी।
श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यहाँ भगवान नरसिंह एवं सिद्धपीठ नव दुर्गा मंदिर व वासुदेव मंदिर में पूजा/अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
देवपूजाई समिति जोशीमठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, पालिका सभासद गौरव नंबूरी, भाजपा नगर महामंत्री नितेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी,देवपूजाई समिति के उपाध्यक्ष राजेश भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद प्रसाद भट्ट व महिला मंगल दल जोशीमठ ने नरसिंह मंदिर मठागण एवं देवपूजाई भवन  में नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्री पंवार का स्वागत किया।
इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्यालय जोशीमठ में समिति के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।
जोशीमठ पहुंचने से पूर्व नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्री पंवार ने सिद्धपीठ कालीमठ एवं ओमकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भी दर्शन/पूजन किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ