राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त को शपथ दिलाई।

देहरादून,05जनवरी।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह( से नि ) ने बुधवार को राजभवन में  अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा  विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलवाई | 
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने  अनिल चंद्र पुनेठा को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्र विवेक शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी | 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ  अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ