देहरादून/जोशीमठ,09 जनवरी।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पूर्व राज्यमंत्री अजेंद्र अजय को श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष एवं हकहकूक समाज से जुड़े युवा नेता किशोर पंवार को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
द्वारा यह नियुक्ति आदेश बीती 07 जनवरी को जारी किया गया था, साथ ही समिति के सदस्यों में आशुतोष डिमरी, रजपाल सिंह जड़धारी, श्रीनिवासन पोस्ती, कृपा राम सेमवाल, जय प्रकाश उनियाल, वीरेन्द्र असवाल, नंदा देवी, रणजीत सिंह राणा, महेन्द्र शर्मा,भाष्कर डिमरी, व पुष्कर जोशी को सदस्य तथा ऋषि प्रसाद सती व आचार्य रामानन्द सरस्वती को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ