इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डॉ धन सिंह ने कहा कि हम सब को आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच जाकर अपने कार्यों की जांच परख कर जनता के सुझावों के आधार पर ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रही है। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा कि राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में श्रीदेव सुमन का कैंपस होगा।इसकी प्रक्रिया गतिमान है, जल्दी ही मुर्तरुप में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किए हैं हम जनता के बीच विकास के आधार पर जायेंगे,और निशंकोच हमारा 60पार का नारा फलीभूत होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जनपद चमोली में जनता के आशा के अनुरूप विकास कार्य हुए हैं। जनता विकास के आधार पर पुनः तीनों विधानसभाओं से भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाएंगे।
इस मौके पर सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, जिला मंत्री भागीरथी कुंजवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार एवं जिला महामंत्री नवल भट्ट उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ