----------------------- प्रकाश कपरुवांण।
ज्योतिर्मठ,17जनवरी।
ज्योतिष्पीठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य जी महाराज का पट्टाभिषेक महोत्सव के तहत सोमवार विधि-विधान से ज्योतिरीश्वर महादेव का अभिषेक , भविष्य केदार मन्दिर , लक्ष्मी-नारायण सहित चौसठ योगिनी भगवती के पूजन सम्पन्न हुए।
ज्योतिर्मठ की अधिष्ठात्री भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी माता के विग्रह को शाक (सब्जी) और फल से सजाया गया और महापूजा के साथ ही महा आरती का आयोजन भी पूरे विधि विधान से की गई।
ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी महाराज गत अष्टमी तिथि से श्रीमद्देवीभागवत महात्म्य पर प्रवचन कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि आज की ही तिथि में जब 100वर्षों तक अकाल पडा था , सभी धान्य और जल समाप्त हो गए थे, चारों ओर मृत्यु का ताण्डव था, तब भक्तों की प्रार्थना से प्रसन्न होकर भगवती ने शाकम्भरी देवी के रूप मे अवतार धारण कर भक्तों को जीवन प्रदान किया था,इस अवसर पर भगवती शाकम्भरी देवी का अदभुत श्रृंगार किया गया था।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज,श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवनचन्द्र उनियाल, पूर्व वेदपाठी आचार्य कुशलानन्द बहुगुणा, आचार्य शिवानन्द उनियाल, आचार्य मनोज गौतम, जगदीश उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, प्रवीण नौटियाल प्रेम पंत, रवि चौहान,अमित तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे ।
0 टिप्पणियाँ