------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,22जनवरी।आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी सुनील-जोशीमठ द्वारा जोशीमठ प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम थैग व चाईं में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस बृहद चिकित्सा शिविर में 250 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
थेंग के ग्राम प्रधान महाबीर सिंह पंवार के अनुसार भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा पहली बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, इसके लिए उन्होंने प्रथम वाहिनी के सेनानी बेनधर नायक, चिकित्सक दल व वाहिनी के मेडिकल स्टाफ का ग्रामीणों की ओर से आभार ब्यक्त किया है।
गौरतलब है कि सुदूरवर्ती गांव थेंग आजादी के बाद अब सड़क संपर्क से जुड़ सका है।पहली बार आईटीबीपी का एम्बुलेंस"बड़ा वाहन"गांव में पहुंचा है। ग्राम प्रधान श्री पंवार ने आईटीबीपी से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किये जाने का आग्रह किया है, ताकि दूरस्थ क्षेत्र के गरीब ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
0 टिप्पणियाँ