विवेकानंद युवा केन्द्र ने गरीब व जरूरतमंद छात्रों को जैकेट वितरित किए।

--------------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,21 दिसम्बर।
सीमान्त क्षेत्र में लगातार बढ़ रही शीत लहर के बीच विवेकानंद युवा केन्द्र जोशीमठ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय चाई में अध्ययनरत गरीब व जरूरतमंद12 छात्र-छात्राओं को जैकेट वितरित किए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुवीर सिंह परमार ने युवा केन्द्र द्वारा प्राप्त जैकेट छात्र छात्राओं को वितरित किए।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण अनिल सती, अखिलेश कटियार, व सुरेश पुजारी आदि मौजूद रहे।
प्रधानाध्यापक श्री परमार के अनुसार  विवेकानंद युवा केन्द्र जोशीमठ द्वारा सीमान्त क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों"नरसेवा-नारायण सेवा"का मूलमंत्र वास्तविक रूप से प्रतिपादित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ