पूर्व सी एम त्रिवेन्द्र रावत ने बरिष्ठतम विधायक हरबंस कपूर के निधन पर गहरा दुःख ब्यक्त किया।

फाइल फ़ोटो--पार्टी कार्यालय में श्री कपूर से भेंट करते पूर्व मुख्यमंत्री।
देहरादून,13 दिसम्बर।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सबसे वरिष्ठतम विधायक , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री हरबंस कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार औऱ उनके हज़ारों प्रशंसकों को इस दुख को  सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठतम विधायकों में से एक हरबंस जी ने अनेक संघर्षों से पार्टी संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । उत्तराखंड बनने के बाद विधानसभा के मा. अध्यक्ष के रूप आपने अपनी अमिट छाप छोड़ी। हाल ही में पार्टी कार्यालय में आपसे भेंट हुई थी। हमेशा ज़िंदादिली और सरलता के लिए जाने जाने वाले बड़े भाई आदरणीय हरबंस जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
आपका अचानक जाना मेरे साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और जनता की व्यक्तिगत क्षति है। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों तथा प्रशंसकों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ