जोशीमठ,27दिसम्बर।
दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सीमावर्ती क्षेत्र ज्योतिर्मठ में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे गंगोत्रा डेंटल क्लीनिक के संस्थापक डॉ विनोद पुंडीर ने देश के जाने माने डेन्टल इम्प्लांटलॉजिस्ट डॉ ध्रुव अरोड़ा के सहयोग से पहला दंत प्रत्यारोपण सफलता पूर्वक पूर्ण किया।
यहाँ गंगोत्रा दंत क्लीनिक में रविवार को दो लोगों का सफलतापूर्वक दंत प्रत्यारोपण किया गया।
दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र मे दंत प्रत्यारोपण का कार्य एक सराहनीय कदम है, जो गंगोत्रा दंत क्लीनिक ने सफलता पूर्वक कर दिखाया है।
गंगोत्रा डेन्टल क्लीनिक के संस्थापक डॉ पुंडीर के अनुसार दंत प्रत्यारोपण की समस्या को देखते हुए उन्होंने सीमान्त जनपद चमोली में यह प्रयास किया है।अब सीमान्तवासियों को दंत प्रत्यारोपण के लिए दिल्ली व देहरादून पर निर्भर नहीं रहना होगा।
गौरतलब है कि डॉ ध्रुव अरोड़ा देश के सफलतम डेन्टल इम्प्लांटलॉजिस्ट-implantolojist हैं जो अपनी एकेडमी भी संचालित करते हैं,और देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र ज्योतिर्मठ-जोशीमठ पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ