देहरादून,24दिसम्बर।
चंपावत जिले के राजकीय इंटर कालेज सुखीढांग में अनुसूचित जाति की भोजन माता की नियुक्ति रद्द करने के मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआईजी कुमांयू डॉ. नीलेश आनन्द भरणे को चम्पावत जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज सूखीढ़ाग में भोजन माता प्रकरण की जाँच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देेेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दुष्प्रचार करने वालों पर भी निगरानी रखी जाय। गौरतलब है कि जीआईसी सुखीढांग में नियुक्त अनुसूचित जाति की भोजन माता द्वारा बनाया गया भोजन करने से बच्चों के मना किये जाने पर भोजन माता की नियुक्ति ही रद्द कर दी थी, अब मुख्यमंत्री ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए डीआईजी स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी है।
0 टिप्पणियाँ